बलिया, मार्च 17 -- बलिया। दूसरों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता प्रशासनिक स्तर पर अपनी ही उपेक्षा से दुखी हैं। कचहरी परिसर में शौचालय और यूरिनल की सही व्यवस्था नहीं है। परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े किए जाते हैं। शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं है। परिसर में लगे आरओ खराब हैं। शिकायतों की बाबत प्रशासन के रवैये के कारण मुकदमों का बोझ बढ़ता है। दो स्थानों पर चल रही कोर्ट के बीच जाम बड़ी बाधा है। क्रिमिनल ऐंड रेवेन्यू बार के सभागार में 'हिन्दुस्तान से चर्चा में अधिवक्ताओं ने अपनी 'जिरह की। क्रिमिनल ऐंड रेवेन्यू बार के जिला महासचिव रामविचार यादव ने कहा कि हमें दूसरों की लड़ाई लड़ने के साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भी जूझना पड़ता है। बार की ओर से की गई शिकायतों का भी उच्चाधिकारी संज्ञान नहीं लेते। प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने से टकराहट की स्थिति बनती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.