बलरामपुर, जून 1 -- समस्या उतरौला, संवाददाता। मोहल्ला आर्य नगर में दु:खहरन नाथ मंदिर से बरदही बाजार तक नगर के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने के कारण लोग जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। दु:खहरन नाथ मंदिर के मुख्य द्वार के बगल बनी नाली का ढक्कन पिछले कई महीनों से टूटा है। जिसके चलते दर्शनार्थियों व राहगीरों को नाली में गिरने का खतरा बना रहता है। वार्ड के आधे से अधिक लोगों का आवास मुख्य मार्ग पर है, बावजूद मुख्य मार्ग पर एक भी हैंडपंप न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बाजार आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। डाक बंगला के पास दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बजरंगी भूज के खाली पड़े प्लाट में कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। कई महीने हो गए यहां से कचरेका उठान नहीं हुआ। डंप कूड़ा व कचरा से भयंकर दुर्गंध उठने के चलते ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.