बलरामपुर, मई 5 -- जगह-जगह फैले कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोगों की परेशानियों पर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान समस्या जरवा, संवाददाता। जरवा क्षेत्र की लगभग 10 हजार आबादी गंदगी से जूझ रही है। कस्बे की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जगह-जगह कूड़े के ढेर फैले हैं। कूड़ों के ढेर से उठने वाली दुर्गंध लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। सफाई कर्मी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। कूड़ा निस्तारण केन्द्र की स्थापना नहीं कराई गई है। यहां केवल एक सफाई कर्मी के भरोसे स्वच्छता व्यवस्था का दम भरा जा रहा है। कस्बावासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी वर्ष में केवल एक बार आता है। नालियां कूड़ों के ढेर से पट चुकी हैं। दुर्गंध व गंदगी के चलते लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। नेपाल सीमा सटे जरवा बाजार में गंदगी के कारण कभी भी संक्रामक बीमारी पांव पसार सकती है। भार...