बरेली, अप्रैल 9 -- 'हिन्दुस्तान के बोले बरेली पेज का व्यापक असर आया है। इज्जतनगर रेल मंडल के कारखाना कर्मचारियों के साथ ही गैंगमैन-ट्रैकमैन को करीब दो साल बाद सेफ्टी किट के साथ ही जूते बांटे गए हैं। वहीं रेल मंडल स्तर पर जो पदोन्नति परीक्षाएं होती थीं, उसे अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) करायेगा। इसके लिए सभी कार्मिक अधिकारियों को कर्मचारियों की सर्विस का डेटा ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। विगत सात मार्च को 'हिन्दुस्तान ने बोले बरेली अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के कारखाना कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें कर्मचारियों ने पदोन्नति की प्रक्रिया को समय से पूर्ण कराने के साथ ही सेफ्टी किट में नाप के हिसाब से जूते नहीं मिलने की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। कर्मचारियों ने बताया था कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.