बरेली, अगस्त 26 -- वार्ड नंबर 7 वीर भट्टी के लोग वर्षों से बदहाली का शिकार हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या मुख्य नाला है जो वार्ड के बीच से निककर जाता है। शहर के एक बड़े हिस्से के मुख्य नाले इसी नाले से जुड़े हुए हैं। बारिश के बाद यह नाला पूरे इलाके को तालाब में तब्दील कर देता है और नालों का दूषित पानी लोगों के घरों में भर जाता है, जिससे लोगों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ता है। वहीं इससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां भी फैलती हैं। हिन्दुस्तान की बोले बरेली मुहिम में लोगों ने बताया कि वार्ड की समस्याओं को कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों को सामूहिक रूप से शिकायतें दे चुके हैं। लेकिन वार्ड की सम्सयाओें को अनदेखा कर दिया जाता है। वर्तमान में वार्ड की आबादी 20 हजार से अधिक और मतदाता संख्या 12 हजार से ऊपर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनका वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.