बक्सर, फरवरी 14 -- कृषि क्षेत्र में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। इसमें किसानों की लगन व मेहनत के साथ कृषि वैज्ञानिकों व सरकार का सहयोग अहम रहा है। लेकिन नई पीढ़ी को खेती से लगाव कम हो रहा है। किसान भी अपने बच्चों को खेती से दूर करने के लिए प्रेरित करते हैं। इंटर (प्लस-टू) के बाद प्रायः छात्रों की पहली प्राथमिकता मेडिकल, इंजिनियरिंग व अन्य सेक्टर की ओर होती है। कई छात्र वर्षो मेहनत करने के बाद असफल होने पर कृषि या अन्य क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आगे बढ़ते है। कृषि क्षेत्र में रोजगार, नौकरी, व्यवसाय जैसे कार्यो के संबंध छात्रों की जानकारी का अभाव व जागरूकता की कमी मानी जाती है। इसके लिए आज के दौर में मैट्रिक के तुरंत बाद ही कृषि शिक्षा को बढ़ावा समय की मांग है। कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने से रोजगार व आमदनी को मिलेगा बढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.