फिरोजाबाद, मार्च 8 -- महिलाओं के सुहाग की चूड़ियां बनाने वाला जनपद देश-विदेश में अपने अनोखे हुनर के लिए जाना जाता है, लेकिन अब जनपद सशक्त हो रहीं महिलाओं से भी पहचान बना रहा है। खेल के क्षेत्र में सोनम यादव विदेशों की धरती पर परचम लहरा चुकी हैं। नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर लगातार दूसरी बार महिला जीतकर विकास की गाथा को लिख रही हैं। तमाम नगर पालिका और नगर पंचायतों में महिलाएं जीत कर काम कर रही हैं। प्रशासनिक पदों से लेकर शिक्षक, डाक्टरी के पेशे में भी महिलाएं आगे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। फिरोजाबाद में बदलाव की बयार धीरे धीरे तेज होती जा रही है। लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है, व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है और बेटियों पर भरोसा कायम किया जा रहा है। बेटियों के सपनों को ऊंची उड़ान भरने में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.