फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- विश्व भर में रोकी जा सकने वाली मौतें और बीमारियों का एक मात्र सबसे बड़ा कारण तम्बाकू सेवन हैं। विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गंवाते हैं। कैंसर के एक मरीज पर लगभग 10 से 15 लाख का खर्च आता है और उपचार के लिए पीड़ितों के परिवारों को कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है। यहां तक कि कई बार परिजनों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए अपना घर बार और खेत खलिहान भी बेचना पड़ जाता है। जिससे परिजनों को आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत संवाद में चिकित्सकों ने कहा कि आज इलाज केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, मानसिक मजबूती पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। चिकित्सक द्वारा पीड़ित और उसके परिजनों को सबसे पहले बीमारी के बारे में समझाया जाता है। उनका इस बीमारी के प्रति...