फिरोजाबाद, मार्च 18 -- न्यू ओझा नगर। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र। घरों में चूड़ी जुड़ाई का कार्य होता है। महिलाएं घर में सुबह से शाम तक चूड़ी के काम में जुटी रहती हैं, फिर भी वह जागरूक हैं बच्चों की शिक्षा के प्रति। इन महिलाओं का एक ही दर्द है कि सरकार की योजनाओं का लाभ इन तक नहीं पहुंच रहा। पूरे क्षेत्र में सफाई एवं अन्य समस्याएं तो यहां व्याप्त ही हैं, लेकिन इन महिलाओं का कहना है कि सरकार को श्रमिक बस्तियों पर ध्यान देना चाहिए। श्रमिक बस्तियों में सवेरा चूड़ियों की खनक के साथ होता है तो सांझ भी इसके साथ ही ढलती है। कहीं बेलन पर काम हो रहा है तो कहीं पर चूड़ी की सिट चल रही है। दिन भर चलने वाले इस काम के बाद भी इससे होने वाली आमदनी ज्यादा नहीं, लेकिन परिवार चलाने के लिए इन महिलाओं को चूड़ियों की जुड़ाई एवं झलाई में लगा रहना पड़ता है। इनमें से कई महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.