फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- देश के युवाओं का जज्बा देशप्रेम से ओतप्रोत है। अर्द्ध सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स के अंदर जोश का संचार हो रहा है। एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि आपात स्थित में हम देश की सीमा पर वीर सैनिकों का सहयोग कर सकते हैं। अगर युद्ध होता है, तो घायल सैनिकों की प्राथमिक चिकित्सा, हथियार पहुंचाने और बंकरों की सुरक्षा में सहयोग कर सकते हैं। साथ ही देश के अंदर भी शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में सिविल डिफेंस के रूप में सहयोग कर सकते हैं। सीएल जैन कॉलेज में इसे लेकर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की टीम ने बोले फिरोजाबाद के तहत एनसीसी कैटेड्स का मन टटोला। सभी ने एक स्वर में साफ शब्दों में क...