फिरोजाबाद, जनवरी 17 -- लेबर कॉलोनी से यमुना तहलटी को जाने वाले मार्ग पर पांच किलोमीटर दूर बसा नई आबादी क्षेत्र का विकास मुख्य सड़क तक ही सीमित है। वर्षों से क्षेत्र की मुख्य सड़क के अलावा अन्य पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कैलाश के मकान से आगे कच्चा रास्ता गया है। कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्तों पर हल्की बारिश में ही जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। फिसलन के कारण यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं। इस इलाके में कई स्कूल संचालित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने जाते हैं। जलभराव और गंदगी के बीच से होकर स्कूल पहुंचना बच्चों के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है। कीचड़ भरे रास्तों में बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवाजाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.