फिरोजाबाद, मई 6 -- फिरोजाबाद नगर निगम बन गया है। लोगों को लगा था नगर निगम बन जाने के बाद में फिरोजाबाद में सुविधाएं बढ़ेगीं लेकिन न तो निगम बनने के बाद में सामान्य तौर पर हालात बदले हैं न ही विकास सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से पहुंच सका है। सिर्फ चुनिंदा बड़े प्रोजेक्ट शहर की प्रमुख राहों तक सीमित हैं तथा आम जनता एवं व्यापारियों को अगर नगर निगम बनने के बाद में कुछ मिला है तो इस बार बढ़ा हुआ टैक्स। सिर्फ ज्यादा से ज्यादा टैक्स की वसूली के लिए लंबे-चौड़े नोटिस लोगों को थमा दिए गए तो दबंगई दिखाते हुए मनमाने ढंग से सीलिंग की भी कार्रवाई गई। वहीं फिरोजाबाद में लगने वाले जाम व अन्य समस्याओं की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत व्यापारी नेताओं से संवाद किया तो व्यापारियों की कई समस्याएं खुलकर सामने आईं। व्यापारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.