फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद। उच्च शिक्षित क्षेत्रों की ही हम बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि समाज के वो परिवार भी महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदल रहे हैं, जो ज्यादा शिक्षित नहीं हैं तो आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं। इन परिवारों की बेटियां भी आज बेझिझक घर से बाहर निकल रही हैं तो कार्यस्थलों पर इनकी संख्या भी बढ़ रही है। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए रोजगार के क्षेत्र में तो महिलाएं पुरुषों से कदम ताल मिला ही रही हैं, लेकिन अगर अन्य क्षेत्रों में देखें तो बदलती सामाजिक सोच का नजारा पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिलता है। पहले पेट्रोल पंप पर सेल्समेन का कार्य सिर्फ पुरुषों के हाथ में होता था। फिरोजाबाद जैसे छोटे शहरों में तो 15 साल पहले पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी का दिखना चौंकाने वाला होता था लेकिन आज शहर के पेट्रोल पंप ही नहीं, देहात के पेट्रोल पंप ...