फिरोजाबाद, अगस्त 22 -- जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर गांव जलालपुर बसा हुआ है। यहां यादव और बघेल समाज के 800 परिवार रहते हैं। गांव की आबादी 10 हजार से अधिक है और 1500 मतदाता हैं। हाईवे से एफएस विश्वविद्यालय के निकट से गांव के लिए गया मुख्य मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढों में हिचकोले खाने के लिए विवश होना पड़ता है। साथ ही नगला पोपी के लिए गए मुख्य मार्ग पर बदहाल पड़ा है। 500 मीटर कच्चा मार्ग होने के कारण बारिश से जलभराव हो गया है। इधर से वाहन तो क्या पैदल निकला भी किसी खतरे से कम नहीं है। जिससे मईयामई, लभऊआ, नगला बलुआ, नगला ठकुरी आदि गांव के ग्रामीणों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। गांव की गलियों की पिछले 15 साल से मरम्मत नहीं कराई है। ऊबड़-खाबड़ गलियों में निकलना मुश्किल हो जाता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियां टूटी होने के कारण घरों से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.