फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- इस क्षेत्र में लगभग 16000 की आबादी निवास करती हैं। अधिकांश परिवार चूड़ी जुड़ाई का काम करके परिवार को पालन पोषण करते हैं। लेकिन इस क्षेत्र में गलियों की बदहाली और विकास की कमी हैरान करने वाली है। गलियों का निर्माण नहीं होने से घरों के आसपास पानी भरा रहता है। लगातार बारिश से मोहल्ले के हालात खराब हो गए है। बिजली के पोल तो लगे हैं, लेकिन किसी पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। हिन्दुस्तान की टीम को लोगों ने बताया कि अब तक मुख्य मार्ग नहीं बन सका है। जिससे मुख्य मार्ग साथ ही गलियों में भी गंदा पानी भर रहा है। अब तक मिले आश्वासन के बावजूद न तो खाली प्लॉट से गंदा पानी निकला और न ही टूटी पड़ी नालियों और गलियों का निर्माण कराया गया। चर्चा के दौरान बबिता ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या मुख्य मार्ग और गलियों का निर्माण नहीं होने से ह...