फिरोजाबाद, दिसम्बर 19 -- शासन ने वर्ष 2014 फिरोजाबाद नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया था। ताकि 70 वार्डों वाली इस नगर निगम का समुचित विकास हो सके। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभी तक वार्ड आठ की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। बाईपास की ओर से आने वाला मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। नई आबादी के लिए गई गली पिछले छह माह से बदहाल अवस्था में पड़ी है। नाली नहीं बनने के कारण घरों से निकलने वाला पानी कच्ची गलियों में बहता रहता है। जिससे दीवारों में सीलन आने लगी है। यहां से आगे खाली पड़े प्लाटों में अवैध रूप से ईंट मंडी चलाई जा रही है। सुबह तीन बजे से ही ट्रैक्टर-ट्राली के शोर से लोगों की नींद खुल जाती है। हवा के साथ धूल उड़कर घरों तक पहुंच जाती है। जो दमा से पीड़ित मरीजों के लिए जहर के समान है। सांस के साथ धूल के कण जाने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.