फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- समाज बदल रहा है। परंपराएं बदल रही हैं। परिवार एकल हो रहे हैं तो बच्चों में सामाजिक मूल्यों का हास हो रहा है। इस स्थिति में आज जरूरत है युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की समझ देने की। इस दिशा में पिछले कई दशकों से काम कर रहा है संस्कार भारती। विभिन्न त्योहार पर सामूहिक आयोजन के जरिए संस्कार भारती बच्चों को संस्कार एवं संस्कृति की शिक्षा दे रही है। दीपोत्सव के साथ में अन्य सामूहिक आयोजन के जरिए युवा पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों का ज्ञान करा रहे हैं। बीते दिनों दीपावली आनंद महोत्सव में भी संस्कार एवं संस्कृति की झलक देखने को मिली। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत जब जिले में विभिन्न त्योहार पर सामूहिक आयोजन कराने वाले संस्कार भारती पदाधिकारियों से संवाद किया तो लोगों का कहना था कि आज की युवा पीढ़ी में संस्का...