फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद रंग और गुलाल का भी बड़ा बाजार है। अब बाजार पूरी तौर पर सज चुका है। होली की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए लोग पिछले कई दिनों से दुकानों पर रंग और गुलाल की खरीदारी भी कर रहे हैं। फर्रुखाबादी होली का अंदाज भी खासा मायने रखता है। जिस तरह से होली के त्योहार पर रंग और गुलाल की मांग हो रही है तो ऐसे में मिलावटी रंग भी खूब बेचा जा रहा है। बाजार में तरह तरह की क्वालिटी वाले रंगों की कीमत भी अलग है। त्योहारी जश्न मनाने को बेताब लोग यह भी भूल रहे हैं कि रंगों में मिलावट व्यापक स्तर पर की जा रही है। मिलावटी रंग का धंधा इस कदर फल फूल रहा है कि यह लोगों के लिए बड़ा खतरा भी बन सकता है। जानकारों की ही माने तो होली पर रंगों को चटख और सुर्ख बनाने के लिए मिलावटखोर तरह तरह के यत्न करते हैं। इसमें खतरनाक केमिकल का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.