प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम। चांदपुर सलोरी में चोक सीवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है। बारिश होने पर समस्या और जटिल हो जाती है। सीवर का गंदा पानी घरों तक आ जाता है। जाम नाला कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो चला है। पेयजल के बिछाई गई पाइप लाइनें भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है जिसके कारण गंदा पानी घरों के नलों में आ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय जिम्मेदारों और स्थानीय पार्षद से भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान की टीम 'बोले प्रयागराज के तहत यहां पहुंची तो स्थानीय लोग जिम्मेदारों की बेरुखी से काफी आहत दिखे। यहां के बाशिंदों का कहना है कि नगर निगम सभी कर वसूल रहा है लेकिन इलाके की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.