गंगापार, फरवरी 20 -- नवीन मंडी स्थल जसरा सरकारी उदासीनता के कारण यमुनापार की सबसे बड़ी सब्जी मंडी जसरा अव्यवस्था का शिकार होकर रह गई है। नवीन मंडी स्थल जसरा की ओर जैसे किसी की निगाह ही नहीं हैं। लगभग 52 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तारित नवीन मंडी स्थल में मात्र एक दर्जन स्थायी दुकानें एवं दो शेड बनाए गए हैं। जहां क्षेत्रीय किसान एवं आढ़तिए सब्जियों का कारोबार किया करते हैं। जसरा सब्जी मंडी से क्षेत्र के अधिकांश प्रमुख बाजारों जिनमें जसरा, गौहनिया, घूरपुर, कर्मा, जारी, नारीबारी, बारा, लोहगरा, शिवराजपुर, शंकरगढ़, खीरी, लेड़ियारी, कोरांव सहित सीमावर्ती चाकघाट, रीवा, चित्रकूट, मिर्जापुर, भदोही आदि जनपदों में हरी एवं अन्य सब्जियों की खरीद की जाती है। इन सबके वावजूद न तो यहां सब्जियों को रखने के लिए गोदाम हैं और न ही कमरे बनाए गए हैं। संरक्षण तो...