प्रयागराज, जुलाई 20 -- नैनी के चक मुंडी मोहल्ले के लोग विकास को तरस रहे हैं। जलनिकासी व्यवस्था नहीं है। लोग बारिश नहीं होने की प्रार्थना करते हैं। क्योंकि थोड़ी देर की बारिश में ही गलियों में जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक रास्तों पर पानी भरा रहता है। आवागमन की समस्या खड़ी हो जाती है। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो जाते हैं। बरसों से परेशानी झेल रहे लोगों की गुहार कोई नहीं सुन रहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले प्रयागराज के तहत मोहल्ले का जायजा लिया तो लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली को कोसने लगे। कहा कि पक्की नालियां न बनाए जाने और चोक नालों के कारण यहां हर साल बारिश में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। नगर निगम ने अपने विस्तारित क्षेत्र में इस क्षेत्र को शामिल तो कर लिया, लेकिन विकास कार्य नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.