गंगापार, जुलाई 12 -- सैदाबाद क्षेत्रीय किसान मौसम की मार के आगे परेशान हैं। प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए किसानों के पास कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण नुकसान उठाने के अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसे में किसान सिर्फ सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मुआवजे पर ही निर्भर हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें नुकसान का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाता, जबकि सरकार का दावा है कि किसानों को पूर्व सरकारों की तुलना में अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। साल भर खेत में जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन मौसम की मार के आगे वह लाचार हो जाते हैं। कभी सूखा, तो कभी बाढ़, कभी बेमौसमी बारिश, तो कभी ओलावृष्टि हर साल इससे किसानों को करोड़ों का नुकसान होता है। बीते साल में आई बाढ़ के कारण करीब सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसल पूरी तरह से पान...