प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, हिटी। शहर में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इनकी लगातार बढ़ रही संख्या चिंता का सबब बनी हुई है। बंदरों ने दारागंज, कीडगंज और नवाब यूसुफ रोड सहित करीब एक दर्जन मोहल्लों में लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सिविल लाइंस स्थित बीएसएनएल दफ्तर में बंदरों के आतंक के कारण कर्मचारी दहशत में हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत दारागंज, सिविल लाइंस और झूंसी में लोगों से बात की तो वे बंदरों से काफी परेशान दिखे। कहा कि इनकी तादाद लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं हो रहा है। नगर निगम जहां बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की बता रहा है वहीं वन विभाग नगर निगम के पाले में गेंद डाल कर पल्ला झाड़ रहा है। इन सरकारी विभागों के नाकारापन के चलते शहर के लोग परेशान हैं और...