प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौर में तत्कलीन इलाहाबाद में गवर्नमेंट प्रेस यानि राजकीय मुद्रणालय की स्थापना वर्ष 1857 में हुई थी। कारखाने के रूप में स्थापित इस प्रिंटिंग प्रेस में उत्तर प्रदेश के शासकीय कार्यों से संबंधित पैड व स्टेशनरी का प्रकाशन होता रहा। 1989 तक यहां पर पांच हजार नियमित कर्मचारी और उतने ही दैनिक वेतनभोगी भी कार्यरत थे। प्रदेश सरकार के गजट से लेकर मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट के मंत्रियों, सचिवालय के पैड व स्टेशनरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ बेंच के मुख्य न्यायमूर्ति व अन्य न्यायमूर्तियों के पैड, लिफाफे व निर्णयों के ब्लू स्टीकर का मुद्रण होता है, समय के साथ कर्मचारी रिटायर होते चले गए और नई भर्तियां नहीं हुई। आज यहां बमुश्किल 140 नियमित कर्मचारी ही बचे हैं। कभी शहर की पहचान रहा सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.