प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम। मानसून दरवाजे पर है लेकिन अब तक शहर के नालों की सफाई नहीं हो पाई है। बैरहना में चारों तरफ के नाले जाम हैं जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाएगी और पानी सड़क से लेकर घरों के दरवाजे तक चला आएगा। शहर के विभिन्न इलाकों का पानी बैरहना-सीएमपी कॉलेज के पास से होता हुआ फोर्ट रोड चौराहे पर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है लेकिन नालों की हालत ऐसी नहीं है कि वह बारिश का दबाव झेल पाएं। नालों में जमा सिल्ट, पॉलीथीन के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। वहीं छीतपुर नाले में इस कदर जलकुम्भी जमा है कि उसमें पानी का बहाव संभव नहीं है। लोग जलभराव के संभावित संकट से चिंतित हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले प्रयागराज के तहत बैरहना, सोहबतियाबाग, छीतपुर आदि के बाशिंदों से इस पर बात की तो लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.