गंगापार, फरवरी 13 -- खतरे में बच्चों की जान प्रयागराज जनपद से तीस किलोमीटर दूर गंगापर बहरिया थाना के ग्रामीण इलाके के स्कूलों में बिना फिटनेस और परमिट के चार पहिया वाहन और बस बच्चों को ढो रहे हैं l ज्यादातर स्कूलों में लगे वाहन को नाबालिग या बिना लाइसेंस वाले युवक चला रहे हैं। वाहन के अंदर अग्निशमन यंत्र व मेडिकल किट भी नहीं है। ऐसे में यदि बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है। अनफिट वाहन में बच्चे बिना सुरक्षित के स्कूल आ जा रहे हैं। विभाग इनकी कभी जांच भी नहीं करता। बोलेरो, कार, थ्रीव्हीलर, बस, और ई रिक्शा बहुत पुराने हैं। ज्यादातर के परमिट भी खत्म हो चुके हैं। वह शहर नहीं जा पाते। अपने वाहन स्कूलों में लगाकर चालक बच्चों को ढोने का काम कर रहे हैं। परिवहन विभाग स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजकर चुप हो जाता है। वह वाहन पर कोई कार्रवाई न...