गंगापार, फरवरी 6 -- फूलपुर में जाम का झाम वर्षों से चली आ रही जाम की भीषण समस्या फूलपुर का पीछा नहीं छोड़ रही। कस्बा वासी ग्रामीण और यात्री रोज जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन नासूर बन चुका यहां का जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा। करीब पांच वर्ष पहले लोगों की समस्या को शासन ने गंभीरता से लिया तो कस्बे में प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण करा दिया। आरोप है कि ओवरब्रिज सकरा होने के साथ ही तमाम खामियों के चलते यहां के लोगों को कोई खास राहत नहीं दे सका। तकनीकी खामियों के चलते ओवरब्रिज कस्बावासियों के लिए राहत के बजाय और मुसीबत बन चुका है। नतीजा फूलपुर का जाम लोगों को रोज परेशान कर रहा है। स्कूली बच्चे, अधिवक्ता, किसान एवं अन्य लोग रोज इस जाम से जूझते हैं और व्यवस्था...