प्रयागराज, नवम्बर 22 -- बैरहना में बांगड़ धर्मशाला के निकट तत्कालीन इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (अब पीडीए) द्वारा करीब चार दशक पूर्व एडीए कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। उस दौरान करीब दो दर्जन फ्लैट बनाए गए थे जिसे आवासीय समस्या से जूझ रहे जरूरतमंदों ने हाथों-हाथ लिया और कॉलोनी बनते ही पूरी तरह बस भी गई। कुछ समय बाद कॉलोनी के सामने से यमुना पर नया पुल बना और सड़क चौड़ीकरण के साथ बड़ा भव्य चौराहा भी वजूद में आ गया। पुल बनने के बाद इलाके के विकास में तेजी तो दिखी लेकिन इस कॉलोनी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया जिससे कॉलोनी समस्याओं से घिरती चली गई। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' शृंखला के तहत कॉलोनीवासियों की परेशानी जाननी चाही तो नगर निगम प्रयागराज को लेकर लोगों की नाराजगी साफ नजर आई। परेशान लोगों का कहना था कि निगम टैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.