गंगापार, मार्च 8 -- ग्रामीणों को सुगमता से बेहतर पेयजल सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार ने जल निगम द्वारा पेयजल योजना का निर्माण उरुवा ब्लॉक की अनेक ग्राम पंचायत में कराया है। जिसमें कुछ ग्राम पंचायतों में योजनाएं क्रियाशील हैं लेकिन अनेक ग्राम पंचायत में कार्यदायी संस्थाएं आधा अधूरा काम छोड़कर वर्षों से फरार हैं। कार्यदायी संस्थाओं के फरार होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने वाली योजना पर पलीता लग रहा है। जहां ग्रामीण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं, वहीं कार्यदायी संस्थाएं फरार होकर चांदी काट रही हैं। उनके ऊपर सरकार द्वारा कोई लगाम लगती नहीं दिख रही है। जबकि कार्यदायी संस्थाओं पर लगाम लगे तो शायद ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ ही पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.