प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाकुम्भ से पहले बेली चौराहा को भव्य बनाया गया। चौराहे पर लगा कलश इतना आकर्षक है कि शहरवासियों ने इसका नाम 'कलश चौराहा रख दिया। चौराहे के साथ लाजपत राय रोड को भी नए सिरे से बनाया गया। शहर की पहली स्मार्ट रोड फोर लेन से सिक्स लेन हो गई। हालांकि रोड को सिक्स लेन बनाने के लिए यहां की हरियाली और साइकिल ट्रैक की बलि दी गई। हरियाली मिटने से क्षेत्र के लोग नाराज थे, लेकिन खुशी इस बात की थी कि उनको सिक्स लेन की चौड़ी सड़क मिल गई। मार्ग के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट सड़क को और खूबसूरत बना रही थी। इस रोड को सिक्स लेन ब्रिज के समानांतर बनाए गए स्टील ब्रिज से जोड़ा गया। महाकुम्भ के दौरान इस रोड पर वाहनों की कतार देखने को मिलती थी। लाजपत राय रोड को जगमग किया गया, लेकिन कलश चौराहा अंधेरे में ही रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.