भागलपुर, फरवरी 15 -- -प्रस्तुति: अमित गोस्वामी रजनीश भट्टा बाजार शहर का मुख्य बाजार होने के कारण मार्केटिंग करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। सड़क का महत्व काफी बढ़ जाने के बाद भी अब तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है। पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के लोगों का लगन एवं पर्व त्योहार के समय में भट्टा बाजार में मार्केटिंग करने के लिए लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाने के कारण इस सड़क पर बाइक एवं वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। वर्षों पहले सड़क की जो चौड़ाई थी वहीं चौड़ाई अभी भी है। तीस साल पहले के मुताबिक वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है, लेकिन सड़क की चौड़ाई वर्षों पुरानी वाली ही रह गई है। हालांकि भीड़भाड़ बढ़ जाने के कारण झंडा चौक से खीरु चौक तक कभी कभार वाहन को रोक दिया जाता है। जिस कारण...