भागलपुर, जनवरी 22 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्णिया शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गंगा-दार्जिलिंग सड़क को लेकर एक बार फिर स्थानीय नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों की आवाज बुलंद हो गई है। लाइनबाजार चौक से शिव मंदिर लाइन बाजार, रजनी चौक होते हुए पोलिटेक्निक चौक पर एनएच-31 से मिलने वाली इस अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर फोरलेन बनाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। नागरिकों का कहना है कि यह सड़क न केवल वर्तमान पूर्णिया की जरूरत है, बल्कि भविष्य में बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए भी इसका चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। गंगा-दार्जिलिंग सड़क को पूर्णिया शहर की लाइफलाइन यूं ही नहीं कहा जाता। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। शहर के प्रमुख बाजार, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, धार्मिक स्थल और आवास...