भागलपुर, फरवरी 12 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वांचल कृषि क्षेत्र में शामिल पूर्णिया जिला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। इस बार वजह है पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की पुरजोर मांग, जो अब केवल किसानों या सामाजिक कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों की साझा आवाज बन चुकी है। मखाना उत्पादन में देशभर में अग्रणी भूमिका निभाने वाले इस क्षेत्र के लोग अब सरकार से ठोस निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से पूर्णिया में मखाना बोर्ड की मांग को लेकर लगातार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। पूर्णिया सिविल सोसाइटी के बैनर तले सैकड़ों मखाना किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी नागरिक सड़कों पर उतरे। सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.