भागलपुर, फरवरी 22 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के इस युग में जहां देश के अधिकांश नगर निकायों ने कर संग्रह प्रणाली को ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया है, वहीं पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में अब तक ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं होना आश्चर्य और चिंता का विषय बन गया है। शहर के नागरिकों, व्यवसायियों और करदाताओं का कहना है कि तकनीकी संसाधनों के इस दौर में भी उन्हें पारंपरिक और जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, जिससे समय, श्रम और धन-तीनों की हानि हो रही है। आज अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। बिजली बिल, पानी बिल, आयकर और अन्य करों का भुगतान घर बैठे किया जा सकता है। लेकिन पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान के लिए नागरिकों को अब भी निगम कार्यालय जाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.