भागलपुर, जनवरी 21 -- प्रस्तुति : मुकेश कुमारी श्रीवास्तव बिहार के सीमांचल और कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए न्याय की राह को आसान बनाने की दिशा में एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। पूर्णिया में पटना उच्च न्यायालय की खंडपीठ (बेंच) स्थापित करने को लेकर अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्णिया सिविल सोसाइटी ने राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। इन संगठनों का कहना है कि बिहार के सबसे पुराने जिलों में शामिल पूर्णिया ऐतिहासिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से हाईकोर्ट बेंच के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। पूर्णिया का इतिहास न्यायिक प्रशासन से गहराई से जुड़ा रहा है। यह जिला वर्ष 1770 में अस्तित्व में आया था। इससे पहले ही 1765 ईस्वी में दीवानी और काउंसिल मामलों के लिए पूर्णिया को मुख्यालय का दर्जा मिल चुका था। वर्ष 1781 ईस्वी में पूर्णिया के कलेक...