भागलपुर, जनवरी 20 -- प्रस्तुति-अमित गोस्वामी रजनीश खरमास समाप्त होते ही एक बार फिर मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। और इसके साथ ही प्रशासन के सामने भी एक कड़ी चुनौती शादी विवाह में बजने वाले डीजे की तेज आवाज पर नियंत्रण है। ज्योतिषाचार्यों और पंडित के अनुसार इस बार फरवरी महीने से लेकर जुलाई महीने तक शादी विवाह व अन्य शुभ कार्यों के लिए भरपूर मुहूर्त उपलब्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 21 जनवरी से कई मांगलिक कार्य की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद लगातार कई महीनों तक शुभ कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इसके बाद लगातार कई महीने तक विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि कई शुभ कार्य किए जा सकेंगे। जिस कारण लोग इस अवधि में शादी विवाह,उपनयन, मुंडन,गृह प्रवेश, गृहारंभ की तिथि निर्धारित करने में लगे हुए हैं। शादी-विवाह का सीजन शुर...