भागलपुर, अगस्त 5 -- प्रस्तुति : अमित गोस्वामी '' रजनीश '' मानसून की कुछ घंटों की बारिश ने पूर्णिया शहर को टापू बना दिया। दो घंटे की झमाझम बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह जलजमाव से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गलियों और सड़कों पर पानी भरने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई मोहल्लों में घरों में पानी घुसने लगा। नागरिकों का धैर्य जवाब देने लगा है और वे नगर विकास विभाग से जल्द जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो जलजनित रोगों और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है। मानसून की पहली बौछार के साथ ही पूर्णिया शहर एक बार फिर पानी-पानी हो गया है। दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.