भागलपुर, मई 17 -- पूर्णिया। शहर के सबसे प्रसिद्ध खेल मैदान में जिला क्रीड़ा खेल मैदान डीएसए ग्राउंड शामिल है। इस मैदान का काफी पुराना इतिहास है। यहां के मैदान में वर्ष 1935-36 में फुटबॉल मैच खेला गया। शहर के सबसे प्रमुख भट्टा बाजार से सटे होने के कारण काफी चर्चित और प्रसिद्ध है। इस मैदान पर न केवल फुटबॉल बल्कि अभ्यास के दृष्टि से लगभग खेल का आयोजन यहां होता रहता है। यह खेल मैदान विशेषकर फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध रहा है। शहर के बीचों बीच होने के कारण यहां दर्शकों की काफी भीड़ किसी भी तरह के आयोजन होने की स्थिति में होती है। हालांकि समय के बदलते स्वरूप में इस मैदान में काफी कुछ किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। खिलाड़ी मानते हैं कि इसी मैदान से खेलते हुए कई खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि पूर्णिया जिले की शान को भ...