पलामू, मार्च 18 -- उत्तर कोयल और अमानत नदी के दोआब में स्थित सिंगरा कला और सिंगरा खुर्द राजस्व गांव पिछले साढ़े सात साल से मेदिनीनगर नगर निगम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वार्ड संख्या एक में स्थित इस क्षेत्र से सीआईसी सेक्शन की तीन रेलवे ट्रैक और एनएच-39 का फोरलेन सड़क गुजरती है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने अपनी जमीन भी दी है। इस वार्ड में 600 से अधिक घरों में दलित, महादलित, ओबीसी और सामान्य सभी कैटेगरी की आबादी निवास करती है। किंतु जनसुविधाओं का घोर अभाव है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई गई है। शाम होते ही फोरलेन के किनारे भी अंधेरा छा जाता है। गंदगी का अंबार लगा है। सिंगरा मोहल्ले के निवासियों ने सोमवार को हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू कार्यक्रम में खुलकर अपनी पीड़ा रखी। मेदिनीनगर। ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने के करीब साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.