पलामू, मार्च 24 -- फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के डालटनगंज डिवीजन कार्यालय के अधीनस्थ दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले 100 से अधिक मजदूरों का जीवन दिनभर कड़ी मेहनत के बाद भी अभाव में गुजर रहा है। मजदूर ठंडा, गर्मी, बरसात सभी महीनों में हाड़तोड़ मेहनत करते हैं तब जाकर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुगाड़ पाते हैं। अनुबंध पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर के लिए 15 रुपये प्रति बोरा की दर से मजदूरी दिया जाता है परंतु रेलवे साइडिंग में रैक से अनाज का बोरा उतारने वाले मजदूरों को काफी कम मजदूरी का भुगतान होता है। एफसीआई से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों ने तय दर पर मजदूरी भुगतान की मांग की। मेदिनीनगर। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) गोदाम में काम करने वाले मजदूरों का दर्द है कि एफसीआई मैनेजमेंट एवं संवेदक स्तर से उनका शोषण बंद नहीं हो रहा है। मजदूरों को न तो सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.