पलामू, जुलाई 27 -- पलामू जिले के पांडू प्रखंड में स्थित सिलदिली पंचायत, जो मेदिनीनगर से करीब 55 किमी दूर और भौगोलिक रूप से बेहद दुरुह क्षेत्र में बसा है, कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहा है। नक्सल असर खत्म होने के बाद भी यहां विकास की रोशनी अब तक नहीं पहुंच पाई है। योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने की बजाय कुछ सक्षम हाथों में सिमट कर रह गया, जिससे आज पूरा सिलदिली पंचायत बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। हिन्दुस्तान के बोले पलामू अभियान के लोगों ने खुलकर समस्याएं साझा कीं और समाधान की मांग की। मेदिनीनगर/विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड में बांकी नदी के किनार पर स्थित सिलदिली पंचायत की सीमा उत्तर में हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र से सटा हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों से अब भी समृद्ध इस पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता अब भी तड़प रह...