पलामू, मई 28 -- नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में हरतुआ पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की बदतर स्थिति आम राहगीरों को भी रूला रही है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पेयजल सुविधा भी समुचित रूप से आम लोगों को मयस्सर नहीं है। सिंचाई की सुविधा पूरे पंचायत में सुलभ नहीं है। किसान मानसून आधारित बारिश के सहारे खेती करने के लिए विवश हैं। इसके कारण सुखाड़ हर दूसरे-तीसरे साल किसानों को रूलाते रहता है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा और निदान की मांग की। नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के मेदिनीनगर-पांकी रोड के उत्तर की ओर बसा हुआ नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड का हरतुआ पंचायत का प्रगतिशील किसानों व कर्मठ कामगारों का का पंचायत है। यह पंचायत हरतुआ सहित 11 गांवों में फैला हुआ है। अन्य गांव फुदिया, सोनी सरई, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.