पटना, मार्च 7 -- राजधानी का मुसल्लहपुर हाट फल और सब्जियों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध रही है। जब पटना बहुत ज्यादा विकसित नहीं हुआ था, तब यहां कई मोहल्लों से लोग वाजिब कीमत पर फल खरीदने आते थे। यहां बड़ी संख्या में फल दुकानदार हैं, जो कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्हें दुकान लगाने के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। पूंजी के अभाव में वे ठेला पर दुकानें लगाते हैं। बिक्री न होने की स्थिति में फल भी खराब हो जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होता है। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी बड़ी परेशानी का सबब है। हाट में पेयजल और शौचालय की भी समस्या है। पटना के पुराने बाजारों में से एक मुसल्लहपुर हाट घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां फलों और सब्जियों से लेकर रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली तमाम तरह की चीजें वाजिब कीमत पर मिल जाती हैं। इस वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.