पटना, जून 15 -- पटना में गंगा के किनारे गांधी घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण खास तौर पर युवाओं को आकर्षित करता है। शहर की भागदौड़ और शोरगुल से दूर यहां गंगा की बहती धारा मन को सुकून प्रदान करती है। हर शाम पढ़ाई या काम के बाद बड़ी संख्या में युवा यहां सुकून भरे कुछ पल बिताने पहुंचते हैं। लेकिन, गांधी घाट आने वाले लोगों का कहना है कि यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है। न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न ही पर्याप्त संख्या में शौचालय हैं। इससे आगंतुकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रिवरफ्रंट पर सैर के लिए बने ट्रैक अब जर्जर हो चुके हैं। इसके अलावा, घाट के पास पार्किंग सुविधा न होने के कारण वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी गार्ड की तैनाती नहीं है। इससे सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.