धनबाद, मार्च 7 -- गोविंदपुर प्रखंड में कुल 39 पंचायत हैं। इसी में एक जियलगढ़ा पंचायत भी है। इस पंचायत में कुल छह राजस्व ग्राम हैं। इसमें शिमलाबेड़ा, तेतुलियाटांड़, सबलपुर, गोसाईडीह, कंगालो, जियलगढ़ा शामिल हैं। इस पंचायत की कुल आबादी कुल आबादी 15000 के आसपास है। इस पंचायत में दस हजार के करीब वोटर हैं। घनी आबादी होने के वावजूद पंचायत में कई समस्याएं हैं। पेयजल की कमी, साफ-सफाई तथा नाली का अभाव, टूटी व जर्जर सड़कें। सबसे अहम बात यह है कि इस पंचायत का पंचायत सचिवालय भवन ही जर्जर हो गया है। इसी भवन में मुखिया बैठतीं है। उपमुखिया, वार्ड सदस्य भी यही आते हैं। सभी सरकारी काम भी इसी पंचायत सचिवालय के माध्यम से होते हैं। हर जगह लिखा-पढ़ी के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो रही है। यह पंचायत धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क के किनारे ही स्थिति है। इसके बाद भी इस पंचाय...