धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद शहर के नगर निगम वार्ड नंबर 22 के सुगियाडीह में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। खास कर महतो टोला में तो समस्याओं की भरमार है। यहां लगभग तीन हजार की आबादी है। सुगियाडीह में रोड, नाली, पानी की समस्या है। यहां अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। बिजली पोल जर्जर हैं। लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं है। बिजली जाने के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नाली नहीं रहने के कारण घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सुगियाडीह में तेजी से नए लोग घर बना रहे हैं। आस-पास के इलाकों में भी लोग बस रहे हैं। आस-पास के इलाकों में मॉल, रेस्टोरेंट तथा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.