धनबाद, मई 29 -- धनबाद स्टेशन से करीब आठ किलोमीटर दूरी पर साबलपुर बस्ती है। यह आठ लेन सड़क के किनारे है। यह बस्ती दो भागों में बंटी हुई है। आधी नगर निगम में और आधी पंचायत क्षेत्र में है। इतना ही नहीं यह, बस्ती दो विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है। आधी बस्ती सिंदरी व आधी धनबाद विधानसभा क्षेत्र में है। इस बस्ती के नगर निगम वाले क्षेत्र में भी सुविधाओं का घोर अभाव है। साबलपुर बस्ती नगर निगम वार्ड 23 में स्थित है। यहां लगभग चार हजार से अधिक की आबादी है। वोटर तीन हजार के आसपास हैं। यहां बहुत सारे आदिवासी व बीपीएल परिवार रहते हैं। रोड, नाली, पानी की समस्या है। यहां के लोगों का कहना है कि हमलोगों के घर के सामने से पाइपलाइन गई है लेकिन हमारी बस्ती में निगम की ओर से एक भी सार्वजनिक नल (स्टैंड पोस्ट) नहीं है। वहीं पाइपलाइन फट जाने के कारण रोज हजारों लीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.