देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून में आए दिन सड़क हादसों की खबरें आती हैं, कई बार चालक की लापरवाही होती है तो कई बार खराब सड़क की वजह से हादसे हो जाते हैं। चालक की लापरवाही के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन खराब सड़क की शिकायत किससे की जाए? यह सवाल सीमाद्वार आईटीबीपी के लिए जाने वाली रोड से लगी कॉलोनियों के लोगों के मन में वर्षों से उठ रहा है। यह सड़क बदहाल पड़ी है और सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है। प्रस्तुत है कुमुद नौटियाल की रिपोर्ट... आईटीबीपी रोड से लगी कॉलोनियों के लोग जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत बहुत खराब है, कभी भी हादसे हो जाते हैं। इससे सड़क पर दोपहिया वाहन लेकर चलने में डर लगता है। यहीं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.