देहरादून, जनवरी 20 -- बोले पर्यटन क्षेत्र गुच्चूपानी में सूखने की कगार पर जल स्त्रात, निर्माण कार्य में भी हो रही देरी - वार्ड 1 और वार्ड 2 में है समस्या - 1 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है देहरादून। सितंबर माह में आई आपदा का असर पर्यटन स्थल गुच्चूपानी में भी पड़ा। यहां पर जल स्तर बढ़ने से कई पुस्ते ढह गए। इन टूटे हुए पुस्तों का निर्माण कार्य चार महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही आपदा में प्राकृतिक जल स्त्रोत भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसपर स्थानीय व्यापारी और आसपास के लोग निर्भर हैं। इन लोगों को स्त्रोत तक पहुंचे का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। यह समय पर पूरा नहीं हुआ तो इसका यहां के...