देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया। देवरिया जिले में कुल 122 अशासकीय माध्यमिक विद्यालय हैं जिसमें 1066 शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 870 कर्मचारी वेतन भोगी हैं और 196 कर्मचारी ऑउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्त किए गए हैं। यह कर्मचारी लिपिक संवर्ग और चतुर्थ श्रेणी के तहत तैनात किए गए हैं। ये अशासकीय विद्यालयों की रीढ़ हैं। लिपिक संवर्ग को लिपिकीय कार्य के साथ-साथ एकाउंटेंट की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। विद्यालय के समस्त अभिलेखीय कार्य इनके जिम्मे हैं। परीक्षा व्यवस्था में सहयोग से लेकर, शुल्क का हिसाब-किताब, विद्यालय के बैंक संबंधी कार्य भी लिपिक संवर्ग को करने पड़ते हैं। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मुख्यत: परिचारक की भूमिका में रहना पड़ता है। इनमें कुछ काबिल कर्मचारियों से कम्प्यूटर और अन्य पढ़ने-लिखने वाले काम लिए जाते हैं। इन कर्मचारियो...